मप्र में तेज धूप

भोपाल, 16 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह तेज धूप है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में शुक्रवार की सुबह से मौसम साफ है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 19 से 20 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून पूरे राज्य में 27 जून तक अपना असर दिखाएगा। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत लेकिन उमस का असर बरकरार रहा।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में होशंगाबाद, चंबल संभाग के अलावा ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, सिवनी, खंडवा, खरगोन सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। शुक्रवार को भोपाल न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 36.9 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 41.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493