पेटीएम बनी मूवी टिकट बुकिंग के लिए पहली पसंद

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। पेटीएम ने गुरुवार को घोषणा की कि उसकी मूवी टिकटिंग इकाई ने लांच होने के एक साल के भीतर ही 400 करोड़ रुपये के जीएमवी (सकल बिक्री) को पार कर लिया है। पेटीएम की ऑनलाइन मूवी टिकटिंग सेवा 550 से ज्यादा शहरों में 3500 स्क्रीनों में बुकिंग को सक्षम करती है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि लांच होने के एक साल के अंदर ही, पेटीएम ने पारंपरिक ऑफलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली को फिर से कायम किया है और स्थानीय थियेटरों की एक व्यापक आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण किया है। इसने शहरों के कई प्रसिद्ध क्षेत्रीय थियेटरों के साथ साझेदारी की है, जैसे कि जयपुर में राज मंदिर व अन्य, ताकि उनकी इन्वेंट्रीज को ऑनलाइन लाया जा सके।

पेटीएम ने इसके अलावा पीवीआर, कार्निवाल, सिनेपॉलिस व अन्य सहित देश के कई अग्रणी मल्टीप्लेक्स चेन्स के साथ साझेदारी की है। यह कंपनी बॉक्स ऑफिस व एफएंडबी काउंटर्स पर आसान स्कैन-एंड-बुक ऑफलाइन टिकटिंग को कार्यान्वित करने के लिए अपने पेटीएम क्यूआर कोड्स का भी प्रयोग कर रही है।

पेटीएम की उपाध्यक्ष रेणु सत्ती ने कहा, “आरंभिक तौर पर, हमारा फोकस अपने प्लेटफार्म पर ऑनलाइन बुकिंग के लिए राष्ट्रीय चेन्स और सिटी थियेटर्स के साथ साझेदारी करने पर था। हमने उन्हें बॉक्स ऑफिस और एफएंडबी काउंटर्स पर पेटीएम क्यूआर कोड आधारित टिकट बुकिंग से सक्षम भी किया है। इसके परिणामस्वरूप, हमने अपने प्लेटफार्म में सिंगल स्क्रीन्स और क्षेत्रीय थियेटरों को एक साथ लाकर एक पारिस्थिति तंत्र का विकास किया है। यह देखना काफी उत्साहजनक है कि ग्राहक और थियेटर दोनों ही के बीच इस प्लेटफार्म और नई तकनीक को समान रूप से पसंद किया जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493