फारेल ने एकदिवसीय क्रिकेट से लिया संन्यास (लीड-1)

सिडनी, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। इसी साल जून में होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज रेने फारेल ने गुरुवार को एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

फारेल ने 2007 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

उन्होंने आस्ट्रेलिया के लिए 44 एकदिवसीय मैच खेले हैं और 42 विकेट लिए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए कुल तीन टेस्ट और 54 टी-20 मैच खेले हैं।

उन्होंने 2009 में हुए विश्व कप में भी हिस्सा लिया था जहां आस्ट्रेलिया ने चौथा स्थान हासिल किया था। 2010 और 2014 में टी-20 विश्व कप जीतने वाली आस्ट्रेलियाई टीम का फारेल हिस्सा थीं।

फारेल ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया द्वारा जारी किए गए बयान में कहा है, “मेरे लिए यह प्रारुप मिला जुला रहा है। मुझे नहीं लगता कि मैं इस प्रारुप की जरुरत को अब पूरा कर सकती हूं।”

उन्होंने कहा, “मेरे लिए आईसीसी महिला चैम्पियनशिप का हिस्सा होना सम्मान की बात थी। पहला विश्व कप जीतने वाली एकदिवसीय टीम का हिस्सा होना मेरे लिए न भूलने वाला पल है।”

फारेल हालांकि टी-20 और टेस्ट खेलना जारी रखेंगी।

उन्होंने कहा, “मैं अभी भी टी-20 और टेस्ट में आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करना चाहती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493