पेट्रोल के दाम बढ़े डीजल स्थिर

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। पिछले कुछ दिनों की स्थिरता के बाद शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को डीजल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की थी।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 72.91 रुपये, 74.93 रुपये, 78.48 रुपये और 75.67 रुपये प्रति लीटर हो गए। चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 66.14 रुपये और 67.88 रुपये प्रति लीटर, 69.22 रुपये और 69.83 रुपये प्रति लीटर रहे।

दिल्ली में पेट्रोल के दाम में लगातार पांच दिनों की स्थिरता के बाद वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में तीन दिनों के विराम के बाद फिर पेट्रोल के दाम बढ़े हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493