पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर माकपा करेगी देशव्यापी प्रदर्शन

माकपा राज्य मंत्रिपरिषद ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि आम आदमी की कमर तोड़ने वाली है। यह अब तक की सर्वाधिक वृद्धि है। सरकार को पेट्रोल-डीजल पर लिए जाने वाले टैक्स में कटौती कर फौरन आम जनता को राहत देनी चाहिए।

पार्टी के राज्य महासचिव हीरालाल यादव ने आईपीएन से बातचीत में कहा कि पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि दूसरी चीजों में भी महंगाई बढ़ाएगी और किसान जो पहले से ही संकट झेल रहे हैं, बेमौत मारे जाएंगे। सरकार का यह दोहरा चरित्र है कि एक तरफ तो कारपोरेट को भारी छूट और लूट करने का मौका दिया जा रहा है, दूसरी तरफ मूल्यवृद्धि द्वारा आम जनता की कमर तोड़ी जा रही है।

यादव ने कहा कि उप्र राज्य मंत्रिपरिषद ने फैसला लिया है कि पार्टी की सभी इकाइयों द्वारा 8 मई को विरोध प्रदर्शन किया जाए।

उन्होंने कहा, “जनवादी और जन पक्षधर ताकतों से हम अपील करते हंै कि वे मूल्यवृद्धि के विरोध की कार्रवाइयों में शामिल हों।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493