पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, कच्चे तेल में नरमी

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन स्थिरता बनी रही। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। उधर, कच्चे तेल के भाव में फिर नरमी देखी जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी रहने से आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम राहत मिलने की संभावना बनी हुई है।

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में मंगलवार को पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 70.51 रुपये, 72.75 रुपये, 76.15 रुपये और 73.19 रुपये प्रति लीटर रहे। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी पूर्ववत क्रमश: 64.33 रुपये, 66.23 रुपये, 67.40 रुपये और 67.96 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं।

घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कच्चे तेल का जुलाई अनुबंध पूर्वाह्न् 10.40 बजे 10 रुपये की कमजोरी के साथ 3,926 रुपये प्रति बैरल पर बना हुआ था। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड का सितंबर वायदा अनुबंध 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 63.40 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493