पेट्रोल व डीजल के दाम में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कमी

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम में केंद्र सरकार ने 2.50 रुपये प्रति लीटर की कमी की है। केंद्र सरकार ने उत्पाद कर में 1.50 रुपये प्रति लीटर की दर से कटौती कर उपभोक्ता को लगातार बढ़ रहे ईंधन के दाम से थोड़ी राहत दिलाने की कोशिश की है।

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने यहां एक प्रेसवार्ता में गुरुवार को कर कटौती की घोषणा की। वित्तमंत्री ने कहा कि उत्पाद कर में 1.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है जबकि तेल विपणन कंपनियों को एक रुपये प्रति लीटर का दबाव वहन करना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493