पेट्रोल 3.02 रुपये सस्ता, डीजल 1.47 रुपये महंगा

नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने सोमवार को पेट्रोल की कीमत घटा दी और डीजल की बढ़ा दी। यह जानकारी कंपनी ने एक बयान जारी कर दी।

बयान के मुताबिक ताजा मूल्य संशोधन के बाद दिल्ली में पेट्रोल 3.02 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा और डीजल प्रति लीटर 1.47 रुपये महंगा हो जाएगा।

दूसरे राज्यों में भी कीमतें इसी के अनुरूप बदल जाएंगी। नया मूल्य सोमवार मध्य रात से लागू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493