मैनचेस्टर सिटी में जाने की बात को पिके ने किया खारिज

बार्सिलोना, 29 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना के खिलाड़ी जेरार्ड पिके ने सोमवार को कहा कि मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए उनकी चाहत कभी कम नहीं होगी। उन्होंने साथ ही मैनचेस्टर सिटी जाने की संभावना को भी सिरे से खारिज कर दिया।

2008 में बार्सिलोना से जुड़ने से पहले पिके युनाइटेड के लिए खेलते थे।

गोल डॉट कॉम ने पिके के हवाले से लिखा है, “मैं युनाइटेड से काफी प्यार करता हूं इसलिए मैं सिटी में नहीं जा सकता।”

उन्होंने कहा, “पेप गुआर्डिओला के सिटी के कोच बनने के बाद भी मैं सिटी की जर्सी नहीं पहनूंगा।”

गुआर्डिओला जब बार्सिलोना के कोच थे तब क्लब ने तीन ला लीगा, दो कोपा डेल रे और दो चैम्पियंस लीग के खिताब अपने नाम किए थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493