नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य प्रति लीटर 31 पैसे और डीजल का मूल्य 71 पैसे घटा दिया। मूल्य में किया गया संशोधन मंगलवार और बुधवार की मध्य रात से लागू होगा।
कंपनी द्वारा मंगलवार शाम जारी बयान के मुताबिक, बुधवार से पेट्रोल मूल्य प्रति लीटर दिल्ली में 66.62 रुपये, कोलकाता में 74.09 रुपये, मुंबई में 74.52 रुपये और चेन्नई में 69.84 रुपये होगा।
नया डीजल मूल्य प्रति लीटर दिल्ली में 50.22 रुपये, कोलकाता में 54.75 रुपये, मुंबई में 57.64 रुपये और चेन्नई में 53.62 रुपये हो जाएगा।
dharmpath.com dharmpath