पेने ने शेरिल को ‘अच्छी मां’ बताया

लंदन, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। वन डायरेक्शन के अभिनेता लियाम पेने ने कहा है कि उनकी प्रेमिका शेरिल उनके बेटे के जन्म के बाद से एक अच्छी मां रही हैं।

मिरर डॉट को डॉट यूके की रपट के मुताबिक, पेने ने एक संदेश में कहा, “पहली बार अपने बेटे को पकड़ने का एहसास मैं कभी भूल नहीं सकता और उसे बढ़ते हुए देखना बहुत ही अद्भुत होगा।”

उन्होंने कहा, “बीयर के जन्म के समय से शेरिल ने एक अच्छी मां की तरह ख्याल रखा है और इसके लिए जितना आभार प्रकट करूं कम है।”

दंपति के घर उनके पहले बेट बीयर का जन्म मार्च में हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493