लॉस एंजेलिस, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायिका रीता ओरा ने अपने सोने के दांत वाली एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की है, जो उनके प्रसंशकों को पसंद नहीं आई।
गायिका ओरा ने 24 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की, जिसमें वह टैक्सी में पीछे बैठी नाचती, गाती नजर आ रही हैं।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, हालांकि ओरा के प्रशंसकों को उनके सोने के दांत पसंद नहीं आए।
इसके चलते उनके प्रशसंकों ने सोशल मीडिया पर उनकी निंदा की।
वीडियो में ओरा सोने के दांत के अलावा, स्पार्की गोल्ड आई शैडो और लंबे ईयरिंग पहने नजर आईं।
dharmpath.com dharmpath