पेपरटैप ने वेंडर एप लांच किया

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी सेवा पेपरटैप ने पहला वेंडरएप लांच किया है, जो जल्द ही प्लेस्टोर पर लाइव हो जाएगा। इस एप को अपने पायलट रन में दो संस्करणों में पेश किया गया है। पहला संस्करण रिटेल श्रंखला के लिए, जबकि दूसरा व्यक्तिगत विशेष वेंडरों के लिए होगा।

कंपनी द्वारा गुरुवार को जारी एक बयान के मुताबिक, वेंडरएप में लॉग इन करके व्यापार प्रतिनिधि पेपरटैप पर अपने प्रदर्शन की विस्तृत तस्वीर देख सकेंगे। माह दर माह, सप्ताह दर सप्ताह एवं दिन प्रति दिन के अपडेट्स उन्हें खास उत्पाद की कमी की वजह से बिक्री की हानि दिखाकर भंडारण का मूल्य समझने में मदद करेंगे। इसके द्वारा वो स्टॉक्स, मात्रा एवं इन्वेंटरी मैनेजमेंट में बेहतर निर्णय ले सकेंगे।

यदि किसी खास वेंडर पर उत्पाद खत्म हो जाए, तो पेपर टैप दूसरे वेंडर्स से 100 प्रतिशत ऑर्डर पूरे करता है, लेकिन इसका लक्ष्य वेंडर को उसके नुकसान की जानकारी देकर ऐसी घटनाओं को होने से रोकना है। यह जानकारी भविष्य में वेंडर की उत्पादकता बढ़ाने में मदद करती है।

एप का उपयोग करने वाले और चंडीगढ़ के फ्रेशमार्ट एफएंडवी एग्रो एलएलपी के निदेशक कंवलप्रीत एस. बरार ने कहा, “पेपरटैप के साथ हमारी बिक्री 44 प्रतिशत बढ़ गई है। यह वृद्धि की शानदार दर है और हमें उम्मीद है कि यह ट्रेंड जारी रहेगा। एनालिटिक्स, उत्पाद मिक्स सलाह एवं मार्केटिंग पर उनके सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो सकता था। हमारी 34 प्रतिशत बिक्री में पेपरटैप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

इस एप्प का एक और बड़ा फायदा है कि वेंडर को अपने स्टोर से विभिन्न श्रेणियों में 100 सर्वाधिक बिकने वाले उत्पादों की जानकारी मिलती है।

पेपरटैप के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवनीत सिंह ने बताया, “वेंडर एप का लक्ष्य शक्ति को वेंडर के हाथों में रखना है। जब एक वेंडर स्टोर पर गैर-जरूरी सामान का स्टॉक खत्म हो जाता है, तो हम एक ऐसी प्रक्रिया अपनाते हैं, जिसमें ये सामान एप से स्वत: ही हट जाते हैं। और जब वेंडर वो उत्पाद दोबारा मंगा लेता है, तो वह मात्र एक बटन की क्लिक पर दोबारा उसे एप पर उपलब्ध कर सकता है। उत्पाद की सूची अपडेट हो जाती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493