पेप्सिको प्रमुख ने ‘मेक इन इंडिया’ का किया समर्थन

कोलकाता, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पेप्सिको की मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रा नूई ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम का समर्थन किया।

नूई ने कहा कि देश में निर्माण और रोजगार के लिए आधार निर्मित करने की दिशा में यह बिल्कुल सही कदम है।

भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोलकाता के दीक्षांत समारोह से इतर नूई ने पत्रकारों से कहा, “मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री का ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम बिल्कुल सही है, क्योंकि आखिरकार आप देश में निर्माण और रोजगार का आधार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जो कि बहुत अच्छा है।”

नूई ने पेप्सिको द्वारा आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में अपने सबसे विशाल संयंत्र के पहले चरण में शुक्रवार को उत्पादन शुरू होने के संदर्भ में कहा, “हम भारत में जो कुछ भी बेचते हैं वह भारत में ही बना होता है।”

नूई ने पेप्सिको के इस संयंत्र से उत्पादन शुरू होने पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “हमने यहां शुक्रवार को उत्पादन शुरू कर दिया और मैं कहना चाहूंगी कि चंद्रबाबू नायडू की सरकार ने हमें समय पर मंजूरी देने और प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाने में बहुत ही शानदार काम किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493