पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

ईटानगर, 29 मई (आईएएनएस)। पेमा खांडू ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राज्यपाल बी.डी. मिश्रा ने खांडू और 11 अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पूर्व उपमुख्यमंत्री चॉवना मीन को फिर से उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

राज्यपाल ने इसके साथ ही वांकी लोवांग, होनचुन नगांदम, कामलुंग मोसांग, आलो लिबांग, बामांग फेलिक्स, टुमके बागरा, मामा नाटुंग टेग टकी, टाबा टेडीर और नाकप नालो को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493