पेरिस के हमलावर चिल्ला रहे थे, ‘यह सीरिया के लिए है’

पेरिस, 14 नवंबर (आईएएनएस)। पेरिस में शुक्रवार रात आतंकवादी हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादी ‘यह सीरिया के लिए है’ चिल्ला रहे थे।

इन हमलों में अब तक 153 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सभी आठ आतंकवादी मारे जा चुके हैं। बताया जाता है कि इनमें से सात आत्मघाती हमलावर थे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सिलसिलेवार विस्फोटों और गोलीबारी को अंजाम देने वाले हथियारबंद आतंकवादी चिल्ला रहे थे ‘यह सीरिया के लिए है।’

आतंकवादियों ने बैटाकलां थिएटर में भी अंधाधुंध गोलीबारी की, जहां सैकड़ों की तादाद में लोग एक रॉक समूह की प्रस्तुति देखने के लिए एकत्र हुए थे। यहां 110 लोगों की मौत हो गई।

आतंकवादियों ने कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया था, जिन्हें मुक्त कराने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से शनिवार को की गई कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए।

उल्लेखनीय है कि फ्रांस, आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ सीरिया और इराक में कार्रवाई कर रही उस गठबंधन सेना का सदस्य है, जिसकी अगुवाई अमेरिका कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493