फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार रात हुए आतंकवादी हमलों ने फ्रांस के स्टेडियम में शोक की लहर फैला दी।
विस्फोटों की आवाज सुनने के बाद जर्मनी के कोच जोआचिम लोएव को किसी खतरे का भान हो गया। उन्होंने महसूस किया कि विस्फोटों की आवाज बहुत तेज थी।
लोएव ने जर्मनी के टेलीविजन ‘एआरडी’ को बताया, “जब मैंने पहला विस्फोट सुना तभी मैं समझ गया था, क्योंकि इसकी आवाज बहुत तेज थी। हम सभी सदमे में हैं।”
फ्रांस के स्टेडियम में जिस वक्त हमला हुआ, वहां करीब 80,000 दर्शक मौजूद थे, जिनमें फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद भी थे।
पेरिस में शुक्रवार रात हुई गोलीबारी की सात घटनाओं में से एक बैटाकलां थिएटर व कंसर्ट हॉल में भी हुई, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग एक रॉक समूह की प्रस्तुति का आनंद उठाने पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया था।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, फ्रांसीसी सुरक्षाबलों ने शनिवार को बंधकों को मुक्त कराने के लिए चलाए गए अभियान में चार आतंकवादियों को मार गिराया।
dharmpath.com dharmpath