पेरिस मास्टर्स : जोकोविक, मरे, वावरिका, फेरर सेमीफाइनल में

पेरिस, 7 नवंबर (आईएएनएस)। पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट में शुक्रवार को विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविक ने थॉमस बार्डिच को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

जोकोविक ने शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बार्डिच को 7-6 (7-3) 7-6 (10-8) से मात देते हुए जीत हासिल की।

दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल को स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी स्टांसिलास वावरिंका से हार का सामना करना पड़ा।

वावरिंका ने दो घंटे 23 मिनट तक चले मुकाबले में नडाल को 7-6 (8) 7-6(7) से मात देते हुए सेमीफाइनल में पहुंचे।

अन्य मुकाबले में जहां एक ओर ब्रिटेन के एंडी मरे ने रिचर्ड गासकेट को 7-6 (9-7) 3-6 6-3 से मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया, वहीं दूसरी ओर स्पेन के डेविड फेरर ने अमेरिका के जॉन इसनेर को 6-3, 6-7 (6), 6-1 से मात देते हुए अगले दौर में कदम रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493