हॉकी रैंकिंग : भारतीय पुरुष टीम छठे स्थान पर पहुंची

ज्यूरिख, 7 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की पुरुष हॉकी टीम वैश्विक रैंकिंग में दो स्थान के फायदे के साथ छठे क्रम पर पहुंच गई है जबकि महिला टीम 13वें क्रम पर विराजमान है।

एशियाई चैम्पियन भारत ने बेल्जियम को पीछे छोड़ते हुए छठा स्थान हासिल किया। बेल्जियम टीम को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वह सातवें क्रम पर है।

न्यूजीलैंड आठवें स्थान पर है। पुरुष वर्ग में विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया और महिला वर्ग में ओलम्पिक चैम्पियन नीदरलैंड्स की टीमें पहले स्थान पर विराजमान हैं।

पुरुष वर्ग में नीदरलैंड्स दूसरे और जर्मनी तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड चौथे क्रम पर पहुंच गया है। अर्जेटीना ने लगातार सुधार करते हुए पांचवां स्थान हासिल कर लिया है।

महिला वर्ग में यूरोहॉकी चैम्पियनशिप 2015 फाइनल में इंग्लैंड के हाथों हारने के बाद भी नीदरलैंड्स पहले स्थान पर विराजमान है।

आस्ट्रेलिया तीसरे और अर्जेटीना चौथे क्रम पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493