पेरिस, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल पेरिस मास्टर्स में पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर में हार कर बाहर हो गए।
टूर्नामेंट के पहले दौर में पेस-नडाल की जोड़ी को ब्रिटेन के डोमिनिक इंग्लोट और स्वीडन के रॉबर्ट लिंडस्टेड की जोड़ी से हार झेलनी पड़ी।
पेरिस मास्टर्स में मंगलवार को हुए पहले दौर के मुकाबले में डोमिनिक-रॉबर्ट की जोड़ी ने पेस-नडाल को एक घंटे और दो मिनट में 6-3, 6-4 से सीधे सटों से मात दी।
dharmpath.com dharmpath