इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से हवाईअड्डा बंद

जकार्ता, 4 नवंबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया ने ‘माउंट बरुजारी’ ज्वालामुखी विस्फोट के कारण बुधवार को एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा बंद कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुगरोहो ने बताया, “बाली के नगुरह राय हवाईअड्डे को एक बार फिर बंद कर दिया गया है।”

उन्होंने कहा, “हवाईअड्डे को बुधवार सुबह 7.05 बजे से गुरुवार सुबह 7.45 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है।”

उन्होंने बताया कि ‘माउंट बारुजारी’ ज्वालामुखी के फटने से राख दूर तक फैल गई है।

आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, हवाईअड्डे को पहले चार घंटे के लिए मंगलवार शाम तक के लिए बंद किया गया था।

‘माउंट बारुजारी’ ज्वालमुखी में विस्फोट 25 अक्टूबर को ही शुरू हो गया था।

राष्ट्रीय आकंड़े ब्यूरो के अनुसार, हर महीने 2,00,000 से अधिक विदेशी बाली द्वीप घूमने पहुंचते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493