पेरिस, 14 नवंबर (आईएएनएस)। पेरिस में शुक्रवार देर रात बैटाकलां कंसर्ट में हुए आतंकवादी हमले के एक प्रत्यक्षदर्शी ने उस भयावह मंजर को याद करते हुए उसे युद्ध जैसी स्थिति बताया।
‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “हॉल में कंसर्ट हो रहा था। काफी तेज आवाज में संगीत बज रहा था। मैंने गोलियों की आवाजें सुनी। मैंने पीछे मुड़कर देखा तो दरवाजे की ओर टोपी पहनी एक आकृति देखी। उसने मेरी दिशा में गोली चलाई। लोग नीचे गिरने लगे और स्वयं को बचाने के लिए जमीन पर लेट गए। मुझे लगा कि मेरी बगल का व्यक्ति मर गया। “
प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि वह वहां से बचकर बाहर निकलने में कायमाब रहा।
उन्होंने बताया, “हम कैफे में छिप गए। पहली मंजिल पर बैरिकेड लगे थे। युद्ध जैसी स्थिति थी। हम सिर्फ सायरन की आवाजें सुन पा रहे थे। हम सुरक्षित बाहर निकाले जाने का इंतजार करने लगे।”
पेरिस में शुक्रवार रात हुए हमलों में 153 लोगों की मौत हो गई है।
dharmpath.com dharmpath