पेरिस, 14 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार रात हुए आतंकवादी हमलों के बाद फ्रांस में भारत के राजदूत मोहन कुमार ने शनिवार को कहा कि हमें उम्मीद है कि पेरिस में सभी भारतीय सुरक्षित हैं।
पेरिस के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को हुए विस्फोटों और गोलीबारी की घटनाओं में 153 लोगों की मौत हो गई। आठ हमलावर भी मारे गए हैं, जिनमें से सात आत्मघाती हमलावर थे।
मोहन कुमार ने ट्वीट कर कहा, “हम इन हमलों में प्रभावित लोगों के परिजनों के लिए प्रार्थना करते हैं। संकट की इस घड़ी में हम फ्रांस के साथ हैं।”
dharmpath.com dharmpath