पेरिस, 3 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी पेरिस के मध्य में स्थिति मशहूर लूव संग्रहालय के पास एक शख्स ने फ्रांसीसी सैनिक पर हमला करने का प्रयास किया।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, जवान ने सुबह लगभग 10 बजे कैराउजल डू लूव शॉपिंग केंद्र के पास अपने बचाव में गोली चलाई।
फ्रांस के समाचार पत्र ‘एल एक्सप्रेस’ के मुताबिक, संदिग्ध के पास चाकू था। माना जा रहा है कि इस गोलीबारी में वह घायल हो गया।
फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसे एक गंभीर सार्वजनिक सुरक्षा घटना बताते हुए कहा कि घटनास्थल पर सुरक्षाबल तैनात थे।
इस घटना के बाद कैराउजल डू लूव शॉपिंग केंद्र को एहतियात के तौर पर खाली करा दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath