बेल्जियम के प्रसारक आरटीबीएफ की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग दो सप्ताह पहले ब्रसेल्स के जेवेंतम हवाईअड्डे पर हुए हमले से संबद्ध जो तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है, उनमें एक व्यक्ति को हैट पहने देखा जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह अबरिनी हो सकता है।
उस पर पेरिस हमलों की साजिश में मिलीभगत का आरोप है। उसका डीएनए ब्रसेल्स के शाएरबीक जिले के उस अपार्टमेंट में मिला था, जहां 22 मार्च को दो बम विस्फोट हुए थे।
‘आरटीबीएफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस संदर्भ में एक दूसरे शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है। यह ब्रसेल्स मेट्रो स्टेशन पेटीलन पर हमले को अंजाम देने वाले आत्मघाती हमलावर खालिद अल बकरोई के साथ दिखने वाला शख्स ओसामा के. हो सकता है। उसे हमले से ठीक पहले देखा गया था।
बेल्जियम के समाचार पत्र ‘एल’एवेनिर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बेल्जियम संघीय अभियोजक ने दो गिरफ्तारियों की पुष्टि की है। हालांकि इनके नाम उजागर नहीं किए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath