पेरिस हमलों के बाद नहीं बढ़ाई गई रियो ओलंपिक सुरक्षा

रियो डी जेनेरियो, 20 नवंबर (आईएएनएस)। रियो डी जेनेरियो के राज्य सरकार के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों के बाद उन्होंने रियो ओलंपिक की सुरक्षा योजना में कोई तेजी नहीं की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रियो के राज्य सुरक्षा सचिव जोस मारियानो बेल्ट्रामे ने गुरुवार को कहा कि सुरक्षा व्यवस्थाओं की योजनाओं में बदलाव करना संघीय सरकार पर आधारित है, लेकिन अभी तक सुरक्षा में तेजी करने का अनुरोध नहीं किया गया है।

बेल्ट्रामे ने कहा, “कुछ नहीं बदला है। हमें ब्रासिलिया से किसी भी तरह की सूचना और अनुरोध नहीं मिला है।”

अद्भुत समारोहों के लिए ब्राजील के सचिव आंद्रेई रोड्रिगुएस के अनुसार, 93 करोड़ रियल्स (24.35 करोड़ डॉलर) के सुरक्षा बजट में बदलाव नहीं हुआ, लेकिन देश ओलंपिक की सुरक्षा को संभालने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करेगा।

ओलंपिक के सुरक्षा बलों में पुलिसकर्मियों और सेना के जवानों के अलावा कुछ 85,000 एजेंट भी हिस्सा लेंगे।

ब्राजील कभी भी आतंकवादी हमलों का लक्ष्य नहीं रहा है और इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादी संगठन के लिए इसे प्राथमिक लक्ष्य भी नहीं बताया गया है।

तथ्य यह है कि आतंकवादी संगठन पहले भी खेलों को अपना लक्ष्य बना चुके हैं और इसीलिए रियो को संभावित लक्ष्य माना जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493