पेरिस हिल्टन ने क्रिस जिल्का संग रचाई सगाई

लॉस एंजेलिस, 3 जनवरी (आईएएनएस)। सामाजिक हस्ती और पूर्व रियलिटी टीवी स्टार पेरिस हिल्टन ने अभिनेता क्रिस जिल्का के साथ अपनी सगाई की घोषणा की है।

वेबसाइट ‘सीएनएन डॉट कॉम’ के मुताबिक, हिल्टन ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की।

कॉलोराडो के ऐस्पन में जिल्का द्वारा प्रपोज किए जाने की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “मैंने हां कहा, इसलिए अपने जीवन में प्यार के साथ सगाई करने के लिए उत्साहित हूं। मेरा सबसे अच्छा दोस्त और जीवनसाथी।”

हिल्टन ने लिखा, “इतना समर्पित, वफादार, प्यारा और दयालु। मैं खुद को भाग्यशाली मान रही हूं। सपना सच हुआ।”

जिल्का ने हिल्टन को 20 लाख डॉलर की डायमंड रिंग के साथ प्रपोज किया।

दोनों पिछले दो वर्षो से एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं और उन्होंने पिछले साल फरवरी में अपना रिश्ता सार्वजनिक किया था।

जिल्का से पहले हिल्टन, मॉडल जेसन शॉ (2003) और ग्रीक पोत-परिवहन कारोबारी पेरिस लैटसिस (2005) के साथ भी रिश्ते में रह चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493