प्रियंका उधवानि ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को अलविदा कहा

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका उधवानि ने टेलीविजन धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को अलविदा कह दिया है और वह कुछ नया करने को लेकर उत्सुक हैं।

वर्ष 2014 में टेलीविजन धारावाहिक में शामिल हुईं प्रियंका ने आईएएनएस से कहा, ‘शो को अलविदा कहने का समय आ गया है। शो के प्रतिभावान लोगों से मैंने बहुत कुछ सीखा।”

शो छोड़ने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा, “कलाकार होने के नाते मैं परफार्म करना चाहती हूं। मैं सिर्फ भीड़ में शामिल होकर खड़े रहना नहीं चाहती। मुझे लगता है कि शो में मेरे लिए कुछ बचा नहीं है। कहानी अब दूसरे परिवार में स्थानांतरित हो गई है।”

उन्होंने कहा, “यहां तक कि मेरे पति की भूमिका निभा रहे अंशुल पांडे ने भी शो छोड़ दिया। मैंने काम जारी रखा क्योंकि भावनात्मकता रूप से इससे जुड़ी थी, लेकिन अब कुछ नया करने का समय है।”

‘हमको दीवाना कर गए’ की अभिनेत्री ने कहा, “मैं शो में मुख्य भूमिकाएं या फिर मजबूत किरदार निभाना चाहती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493