लीमा, 18 जुलाई (आईएएनएस)। पेरू के एंडीज क्षेत्र में मंगलवार को रिएक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसमें किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
लीमा, 18 जुलाई (आईएएनएस)। पेरू के एंडीज क्षेत्र में मंगलवार को रिएक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसमें किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
एफे न्यूज के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अरेक्विपा क्षत्र की अटिको नगरपालिका से 45 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में दर्ज किया गया।
भूकंप 28 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। इसकी वजह से अटिको में तीव्रता के साथ और पेरू के दूसरे सबसे बड़े आबादी वाले शहर अरेक्विपा में मध्यम तीव्रता के झटके महसूस किए गए।
dharmpath.com dharmpath