बिहार में बस व ऑटो की टक्कर, 10 मरे

हाजीपुर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक यात्री बस और ऑटो के बीच हुई टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हाजीपुर से एक ऑटो यात्रियों को लेकर सराय की ओर जा रहा था, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या 77 पर सराय पुरानी बाजार के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक यात्री बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऑटो में क्षमता से अधिक यात्री बैठे हुए थे। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, इस दुर्घटना में घायल तीन यात्रियों को इलाज के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सभी मृतक सराय या इसके आसपास के गांवों के बताए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493