पेशावर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर शहर में मंगलवार को एक सुरक्षा नाके के करीब एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें खसदार बल से जुड़े छह सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर (सीसीपीओ) मुबारक जेब खान ने बताया कि बम विस्फोट कारखानो के निकट खबर एजेंसी के जमरूद इलाके में हुआ।
कारखानो तालिबान क्षेत्र से पेशावर को जाना वाला प्रवेशद्वार है।
dharmpath.com dharmpath