बीजिंग, 19 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के जियांग्शी प्रांत में एक अनियंत्रित कार भीड़ में जा घुसी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि हादसा सुबह करीब 7.15 बजे (स्थानीय समयानुसार) फेंगसिन प्रदेश में एक सड़क पर हुआ।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
हादसे के कारणों की जांच चल रही है।
dharmpath.com dharmpath