नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय कुश्ती महासंघ और प्रो स्पोर्टिफाई ने सोमवार को पेशेवर कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) की शुरुआत की घोषणा की। इस लीग में देश और दुनिया के 60 से अधिक शीर्ष पहलवान हिस्सा लेंगे। इस साल 8 से 29 नवम्बर तक होनी है।
प्रस्तुत हैं लीग से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और आंकड़े :
-कुल पुरस्कार राशि : पांच करोड़ (विजेता के लिए तीन करोड़, दो करोड़ अन्य टीमों और खिलाड़ियों में बटेंगे)
-13 करोड़ रुपये खिलाड़ियों की नीलामी के लिए
-खिलाड़ियों की खरीद के लिए प्रत्येक टीम को मिलेंगे तीन करोड़ रुपये
-छह टीमें, 66 खिलाड़ी
-36 भारतीय, 30 विदेशी खिलाड़ी
-66 में से 20 ओलम्पिक पदक विजेता
-150 से अधिक देशों में सीधा प्रसारण
-एचडी/एसडी प्रसारण, 8 से 10 कैमरों से साथ शूटिंग
-खिलाड़ियों की नीलामी-15 सितम्बर, 2015
-6 फ्रेंचाइजी आधारित टीमें
-21 दिनों में 18 मुकाबले
-15 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और एक ग्रैंड फिनाले
-कम से कम 150 मैच
-हर टीम को मिलेंगे 11 पहलवान
-एक टीम में छह पुरुष और पांच महिला पहलवान
-हर टीम को मिलेंगे पांच विदेशी खिलाड़ी
-प्रत्येक मुकाबले के लिए एक टीम में चार विदेशी खिलाड़ी
फॉरमेट :
-मुकाबले नाइन फॉरमेट पर होंगे
-पांच पुरुष, चार महिला मैच
-सभी नौ मैच होंगे
-हर मैच तीन राउंड का होगा
-हर राउंड के बीच एक मिनट का ब्रेक
-मैच जीतने पर एक अंक अर्जित
-0.5 अंक गिराने पर बोनस के तौर पर मिलेंगे
-0.5 ग्रेट सुपरियारिटी पर मिलेंगे
-15 अंक की बढ़त पर ग्रेट सुपरियारिटी बोनस
dharmpath.com dharmpath