गोवा : लुई बर्जर मामले में पहली गिरफ्तारी

पणजी, 27 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार को लुई बर्जर अंतर्राष्ट्रीय रिश्वतखोरी मामले से जुड़े जल एवं सीवरेज प्रबंधन परियोजना के पूर्व प्रभारी आनंद वाचासुंदर को गिरफ्तार कर लिया है।

लोक निर्माण विभाग के पूर्व प्रमुख वाचासुंदर के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज होने के बाद अपराध शाखा ने उनसे पूछताछ की थी और इसके बाद पिछले सप्ताह उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था।

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने सोमवार को उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। यहां तक कि मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने भी रिश्वतखोरी घोटाले में सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी है।

अधिकारी ने कहा, “वाचासुंदर को भारतीय दंड संहिता के भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम और 120-बी (आपराधिक षडयंत्र) के तहत गिरफ्तार किया गया है।”

लुई बर्जर के शीर्ष अधिकारियों अमेरिका में न्यूजर्सी की एक अदालत में भारत, वियतनाम, इंडोनेशिया और कुवैत जैसे एशियाई देशों में ठेके हासिल करने के लिए 39 लाख डॉलर रिश्वत देने की बात स्वीकार कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493