रजित कपूर, नील भूपलम नाट्य श्रृंखला की तैयारी में

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। रजित कपूर और नील भूपलम जैसे जाने-माने अभिनेता ‘वन ऑन वन पार्ट 2’ नामक एक नाट्य श्रृंखला लेकर आने वाले हैं। इसका मंचन अगस्त और सितंबर के बीच सात भारतीय शहरों में होगा।

एक बयान में कहा गया है कि नाटक में अनु मेनन, हुसैन दलाल, सुमित व्यास, शिखा तलसानिया, जफर कराचीवाला और गोपाल दत्त भी हैं।

इस नाट्य श्रृंखला में 10 कहानियां इस तरह सुनाई जाएंगी कि दर्शक अपनी सीटों से चिपके रहें।

नाटकों के विषयों में संगीत जगत, नौकरशाही, शादी, प्रवास के लिए होने वाले युद्ध की निर्थकता, रियल एस्टेट घोटाले और बॉलीवुड शामिल हैं।

नाटक का लेखन और निर्देशन रजित, सुमित और हुसैन सहित कई कई लोगों ने किया है।

इसका मंचन दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, पुणे, वाशी (नवी मुंबई), कोलकाता और वड़ोदरा में होगा। यह एक अगस्त को मुंबई से शुरू होगा और छह सितंबर को कोलकाता में संपन्न होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493