शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद समर्थकों सहित गिरफ्तार

खबर है कि मौलाना इहतेसहामुल हसन और मौलाना मोसी रजा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जुलूस के चलते पूरे शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया।

दरअसल, पुलिस ने रणनीति बनाई है कि जो भी जुलूस में शामिल होने आए उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए। बवाल के बीच आम लोगों और खासकर मरीजों को काफी दिक्कत हुई। झलकारी बाई अस्पताल के मरीज और तीमारदार खासे परेशान हुए। पुलिस दवा लेने जा रहे तीमारदारों को भी रोक दे रही थी। उन्हें भी पकड़ लिया जा रहा था। इस बीच कल्बे जव्वाद अपने घर से सैकड़ों समर्थकों के साथ शाही मस्जिद के लिए निकल चुके हैं। ऐसे में पुलिस ने हजरतगंज के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी।

पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। यहां समर्थकों को देखते ही पुलिस ने उन्हें दौड़ा लिया। हल्का बल प्रयोग करने पर सभी समर्थक वहां से भाग गए। पुलिस-प्रशासन ने सख्ती और चैकसी के चलते शाही मस्जिद में दोपहर की नमाज भी नहीं होने दी। बाद में अधिकारियों से गुजारिश करने के बाद अजान की इजाजत दी गई।

ऐसे में जव्वाद ने अपना रास्ता बदल लिया। वह शहीद स्मारक की जगह सिटी स्टेशन की तरफ से आ रहे थे, तभी कैसरबाग बस अड्डे से पुलिस ने जव्वाद को उनके सैकड़ों समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493