नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में पहली बार आयोजित हो रहे पेशेवर कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) के लिए आयोजकों ने शनिवार को सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों के नामों की घोषणा कर दी।
इस लीग के आयोजक और प्रोमोटर प्रो स्पोर्टिफाई ने लीग के पहले संस्करण की शुरुआत 10 दिसम्बर को करने की घोषणा की है। लीग में देश और दुनिया के कई नामचीन पहलवान हिस्सा लेंगे।
इस लीग में हिस्सा लेने वाली पहली फ्रेंचाइजी दिल्ली वीर होगी, जिसका मालिकाना हक जीएमआर ग्रुप के पास है। इसी तरह दूसरी फ्रेंचाइजी बैंगलोर योद्धा है, जिसकी कर्ताधर्ता जेएसडब्ल्यू ग्रुप है।
सीडीआर पंजाब रॉयल्स तीसरी फ्रेंचाइजी है और इसका मालिकाना हक सीडीआर ग्रुप और महान फिल्म अभिनेता धर्मेद्र के पास है।
चौथी फ्रेंचाइजी यूपी वॉरियर्स हैं, जिसका मालिकाना हक लोटस ग्रींस के पास है। पांचवीं टीम हरियाणा हैमर्स है, जिसको ओलिव ग्लोबल कम्पनी प्रमोट कर रही है।
इसी तरह छठी और अंतिम टीम मुंबई गरुड़ है, जिसे मावेरिक इंडस्ट्रीज, मफतलाल और गरुड़चार्य प्रमोट कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath