फीफा प्रतिबंध के खिलाफ सीएएस पहुंचे प्लाटिनी

पेरिस, 21 नवंबर (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के उपाध्यक्ष माइकल प्लाटिनी ने फीफा की इथिक्स कमिटी द्वारा अपने ऊपर लगाए गए 90 दिनों के अस्थायी प्रतिबंध के खिलाफ खेल पंचाट न्यायालय में अपील की।

उल्लेखनीय है कि यूरोपियन फुटबाल संघ यूईएफए के अध्यक्ष प्लाटिनी पर इथिक्स कमिटी द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को फीफा की अपीलीय कमिटी ने भी कायम रखते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

प्रतिबंधित होने के कारण अगले वर्ष होने वाली फीफा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्लाटिनी की दावेदारी को भी मान्यता नहीं मिल सकी है।

फ्रांस के प्लाटिनी के वकील ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि यह याचिका प्लाटिनी पर आठ अक्टूबर के लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को हटाने के लिए की गई है।

प्लाटिनी ने दो दिन पहले ही सीएएस में अपील करने की इच्छा जाहिर कर दी थी और फीफा पर अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी में कोई फैसला लेने में देरी करने का आरोप लगाया था।

प्लाटिनी के वकीलों ने कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सीएएस उनके अधिकारों की रक्षा करेगा।

सीएएस का फैसला आने तक प्लाटिनी की फीफा अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कायम रहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493