नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी फिल्म ‘मुबारकां’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अर्जुन कपूर ने कहा है कि एक अभिनेता के तौर पर पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाना मुश्किल होता है।
अर्जुन ने मुंबई से आईएएनएस को बताया, “जब आप कोई काम शुरू करते हैं तो आप बहुत कुछ करना चाहते हैं। आप जीवन में स्थिरता बनाने की कोशिश करते हैं जो कठिन है। आपकी पेशेवर जिंदगी आपकी प्राथमिकता होती है और इसके कारण आपका व्यक्तिगत जीवन प्रभावित होता है।”
उन्होंने कहा कि लेकिन अगर कोई इसके लिए तैयार है तो यह हो भी सकता है।
उन्होंने कहा, “यह नामुमकिन नहीं है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो संतुलन बनाते हैं। मुझे लगता है कि जब आप यह करने के लिए तैयार होते हैं तो आप कर सकते हैं।”
अर्जुन ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि वह संतुलन बना पाएंगे।
अनीस बज्मी निर्देशित ‘मुबारकां’ 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में इलियाना डिक्रूज, आथिया शेट्टी और अनिल कपूर भी हैं।
dharmpath.com dharmpath