मेड्रिड, 13 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल सोसीएदाद ने बेल्जियम के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अदनान जानुजाई से 1.14 करोड़ डालर में करार किया है।
वह इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड से क्लब में आएंगे। इस बात की पुष्टि स्पेनिश क्लब ने की।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 22 वर्षिय खिलाड़ी के साथ रियल सोसीएदाद ने पांच साल का करार किया है।
जानुजाई मैनचेस्टर युनाइटेड की शीर्ष टीम में 2014-2013 में डेविड मोयस के रहते आए थे। वह जब रियो सोसीएदाद से गए थे उन्होंने इस खिलाड़ी को भी बुलाने की कोशिश की, लेकिन खिलाड़ी को कुछ और मौके मिलने के कारण ऐसा नहीं हो सका।
वह बोरूसिया डॉर्टमंड और सदरलैंड भी गए, लेकिन सफलता ज्यादा हाथ नहीं लगी।
बेल्जियम के खिलाड़ी ने स्पेनिश क्लब के साथ शामिल होने पर खुशी जाहिर की है।
dharmpath.com dharmpath