पेस-हिंगिस ने प्रधानमंत्री को उपहार में दी हस्ताक्षरित रैकेट

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। देश के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके साथ पिछले ही महीने आस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली मार्टिना हिंगिस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हस्ताक्षर वाली रैकेट उपहार में दी।

पेस-हिंगिस ने जिस रैकेट से आस्ट्रेलियन ओपन जीता वही रैकेट उन्होंने प्रधानमंत्री को उपहार में दी है।

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को ट्वीट किया, “हिंगिस और लिएंडर आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। आपसे उपहार में मिली आस्ट्रेलियन ओपन में मिश्रित युगल खिताब जीतने वाली रैकेट पाकर मैं कृतज्ञ हूं।”

प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर खाते पर हिंगिस और पेस के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें उन्होंने रैकेट पकड़ रखी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493