नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। पैनासोनिक इंडिया ने सोमवार को ‘रत्ती छात्रवृत्ति योजना’ के दूसरे संस्करण के शुरुआत की घोषणा की।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की विभिन्न शाखाओं के प्रतिभाशाली स्नातकोत्तर छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान कराना है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत, आईआईटी दिल्ली के उपनिदेशक (रणनीति एवं योजना) प्रोफेसर एम.बालकृष्णन ने एक समारोह में छात्रों एवं उनके परिवारों को सम्मानित किया।
पैनासोनिक का उद्देश्य देश के निचले तबके के छात्रों को समान अवसर मुहैया कराना है।
इस अवसर पर नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा, “यह बहुत प्रशंसनीय है कि पैनासोनिक इंडिया देशभर के युवा प्रतिभाशाली छात्रों को गुणवत्ताधारी शिक्षा प्रदान कराने की पहल जारी रखे हुए है ताकि इन छात्रों को अपने लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिल सके।”
पैनासोनिक इंडिया की कॉर्पोरेट मामलों एवं एससीआर की प्रमुख राधिका कालिया ने बताया, “हमारा उद्देश्य सिर्फ बेहतर सेवाएं और उत्पाद उपलब्ध कराना ही नहीं है बल्कि अपने संसाधनों का इस्तेमाल कर एक बेहतर विश्व बनाने में मदद करना भी है।”
dharmpath.com dharmpath