पैनासोनिक ने ए3 प्रिंटिंग में रखा कदम

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। पैनासोनिक ने अपने मल्टीफंक्शनल प्रिंटर (एमएफपी)- एमबी500 सीरीज के लांच की घोषणा की है।

एमबी500 सीरीज पैनासोनिक के बढ़ते हुए पोर्टफोलियो में सबसे नया उत्पाद है, जिसका लक्ष्य इंटरप्राइज स्पेस को समाधान प्रदान करना है। एमबी500 सीरीज के द्वारा, पैनासोनिक का लक्ष्य ए3 प्रिंटिंग सेगमेंट में अपनी मौजूदगी का अहसास कराना है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, मल्टीफंक्शनल प्रिंटर की एमबी500 श्रृंखला में कई विशेषताएं हैं, जिनमें ए3 साइज तक की प्रिंटिंग के साथ यह लीगल तक की कॉपी दे सकता है। इसमें स्कैन, फैक्स, आरएडीएफ एवं वाईफाई आदि विशेषताएं उद्यमों, एसएमई, सरकार, कॉपोर्रेट, एवं रेंटल्स के लिए काफी उपयोगी हैं। इसकी इतनी सारी विशेषताओं को देखते हुए इसका मूल्य काफी किफायती है। यह मात्र 46,000 रुपये के शुरुआती मूल्य में उपलब्ध है।

एमबी500 सीरीज में दो अद्वितीय मॉडल- एमबी536 एवं एमबी545 हैं। जहां एमबी545 में 45 पेज/मिनट, प्रिंट/कॉपी की डुप्लेक्स स्पीड है, वहीं एमबी536 में 36 पेज प्रति मिनट प्रिंट/कॉपी की डुप्लेक्स स्पीड है। ये दोनों ही लगभग 5 सेंकड का फस्र्ट प्रिंट आउट टाईम सपोर्ट करती हैं।

इन मशीनों में मासिक ड्यूटी सायकल 150,000 पेजों तक की है एवं इनके टोनर कार्टिज्ज काफी कम सीपीसी के साथ 25000 पेज तक प्रिंट कर सकते हैं।

लांच के अवसर पर पैनासोनिक इंडिया के सीनियर जीएम अजय मदान ने कहा, “हम उपभोक्ताओं को बेहतर जीवन, बेहतर दुनिया प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए समर्पित हैं। हम ऐसे समाधान पेश करते हैं, जो भारत में भारतीयों के लिए बनाए गए हों।”

उन्होंने कहा कि एमएफपी की नई श्रृंखला में अत्याधुनिक जापानी तकनीक है, एवं पैनासोनिक सिस्टम का सेल्स डिवीजन 4 इन 1 श्रेणी में 15 फीसदी का बाजार अंश हासिल करने का लक्ष्य बना रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493