नियरबाइ मना रही ब्यूटी मंथ

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। वेबसाइट नियरबाइ ‘जून ब्यूटी मंथ’ मना रही है। इसने भारत के कई शहरों में करीब 2,000 लोगों के बीच सर्वेक्षण किया और सौंदर्य एवं प्रसाधन से जुड़ी कई जानकारियां हासिल कीं।

‘जून ब्यूटी मंथ’ के अंतर्गत नियरबाइ ने मंगलवार को घोषणा की कि मुंबई पूरे भारत में सबसे अधिक ‘पैंपर्ड’ शहर है।

दावा है कि देश की वित्तीय राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाले मुंबई शहर में नियरबाइ के ग्राहकों ने देश के किसी भी अन्य शहर के मुकाबले अधिक संख्या में फुल बॉडी मसाज, फुट रिफ्लेक्सोलॉजी, हेयरकट, फेशियल, मैनीक्योर, पेडिक्योर, हेयर स्ट्रेटनिंग और अन्य आकर्षक ऑफरों की खरीदारी की।

सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के करीब 42 फीसदी लोग महीने में एक बार स्पा और सैलून जाते हैं, जबकि बेंगलुरू में रहने वाले करीब 20 फीसदी लोग ही महीने में एक बार सौंदर्य सेवाओं का लाभ उठाते हैं, वहीं औसतन 35 फीसदी दिल्लीवासी महीने में एक बार अपना खयाल रखने के बारे में सोचते हैं।

बताया गया है कि करीब 58 फीसदी लोग नए-नए ब्यूटी सैलून का लुत्फ उठाना चाहते हैं जबकि 22 फीसदी ऐसे लोग हैं जो ऐसे ही सैलून में जाना चाहते हैं जहां वह वर्षों से जाते रहे हैं।

सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले करीब 35 फीसदी लोग ऐसे थे जो अपने ब्यूटीशियन को लंबे समय से नहीं जानते थे।

सर्वेक्षण से पता चला कि लगभग 25 फीसदी लोग अपने ब्यूटीशियन को कुछ वर्षों से जानते हैं। हेयरड्रेसर के मामले में भी ऐसा ही देखने को मिला, जहां करीब 19 फीसदी लोग अपने हेयरड्रेसर को लंबे समय (6 वर्षों से भी अधिक समय से) से जानते हैं। जबकि 34 फीसदी लोग अपने हेयरड्रेसर को जानते ही नहीं। करीब 70 फीसदी लोग ऐसे हैं जो अपनी आसपास की जगहों या मिलने वाले ऑफर के आधार पर स्पा जाते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अन्य शहरों के लोगों के मुकाबले दिल्ली के लोग अपने ब्यूटीशियन के प्रति अधिक वफादार होते हैं। 36 फीसदी दिल्लीवासी उसी ब्यूटीशियन के पास जाते हैं जहां वे जाते रहे हैं, जबकि बेंगलुरू के रहने वाले 40 फीसदी नई-नई जगहों पर जाना पसंद करते हैं और 40 फीसदी मुंबईकर अपने मूड के मुताबिक ये बात तय करते हैं।

40 फीसदी दिल्ली वाले, 33 फीसदी बेंगलुरू वाले और 36 फीसदी मुंबईकर अपने पुराने हेयरड्रेसर पर ही भरोसा करते हैं।

सर्वेक्षण और उसके परिणामों के बारे में नियरबाइ के सीएमओ सचिन कपूर ने कहा, “यह सर्वेक्षण कराने से हमें अपने लक्षित ग्राहकों और प्रसाधन सेवाओं का उपभोग करने के मामले में उनके व्यवहार के बारे में जरूरी जानकारियां मिलीं। हम देख रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपना खयाल रखने की जरूरत को समझ रहे हैं और बड़े पैमाने पर इस दिशा में बढ़ रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493