भोपाल, 22 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार 23 मार्च से तीन दिवसीय भारतीय पैनोरमा फिल्म समारोह शुरू हो रहा है। इस समारोह में भारत भवन में विभिन्न भाषा की फिल्मों का प्रदर्शन होगा। प्रवेश निशुल्क रहेगा।

आधिकारिक तौर पर जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि उद्घाटन समारोह में 23 मार्च को हिंदी फीचर फिल्म ‘जल’ का प्रदर्शन से होगा। फिल्म के निर्देशक गिरीश मलिक और कीर्ति कुल्हारी हैं। दूसरे दिन 24 मार्च को क़ेआऱ मनोज निर्देशित फिल्म मलयालम फिल्म ‘कन्याका टकीज’, अयांशु बैनर्जी निर्देशित बंगाली फिल्म :बोधोन परेश मोकाशी निर्देशित मराठी फिल्म ‘इलिजाबेथ एकादशी’ और बीना बक्शी निर्देशित अंग्रेजी-कोंकणी फिल्म ‘द कोफीन मेकर’ का प्रदर्शन होगा।
समारोह के तीसरे दिन 25 मार्च को राजेश यशज़ाला निर्देशित हिंदी-कश्मीरी फिल्म ’23 विन्टर्स’ एवं अवनीश कुमार सिंह निर्देशित हिन्दी फिल्म ‘लिसनअमाया’ , शबनम सुखदेव निर्देशित अंग्रेजी ल्मि ‘द लास्ट ऐड्यू’ ,रजत कपूर निर्देशित हिन्दी फिल्म ‘आंखों देखी’ और आनन्द गांधी निर्देशित अंग्रेजी-हिंदी फिल्म ‘शिप आफ थीसीयस’ का प्रदर्शन होगा।
dharmpath.com dharmpath