पैन पैसिफिक ओपन : फाइनल में वोज्निएकी से भिड़ेंगी ओसाका

टोक्यो, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। डेनमार्क की महिला टेनिस खिलाड़ी कारोलिने वोज्निएकी रविवार को होने वाले पैन पैसिफिक ओपन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में जापान की नाओमी ओसाका से भिड़ेंगी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, वोज्निएकी ने सेमीफाइनल में पोलैंड की एगानिस्का रादावांस्का को तीन घंटे तक चले मुकाबले में 4-6, 7-5, 6-4 से मात दी।

वहीं विश्व की 66वीं वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी ओसाका ने सेमीफाइनल में यूक्रेन की इलिना स्विटोलिना को दो घंटे तक चले मुकाबले में 1-6, 6-3, 6-2 से मात दी।

ये दोनों खिलाड़ी फाइनल में पहली बार आमने-सामने होंगी।

इस टूर्नामेंट की कुल इनाम राशि 885,500 डॉलर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493