पैराग्लाइडिंग : आधिकारिक अभ्यास सत्र में ग्लाइडरों ने की आजमाइश

बिलिंग (हिमाचल प्रदेश), 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित पर्यटन स्थलों बीर, बिलिंग में जारी पैराग्लाइडिंग विश्व कप-2015 के पहले दिन शनिवार ्र ो 30 से अधिक देशों आए 129 पैराग्लाइडरों ने आधिकारिक अभ्यास सत्र के दौरान आजमाइश की।

इस अभ्यास सत्र में बड़ी संख्या में ग्लाइडरों ने उड़ान भरी और मुख्य स्पर्धा के लिए अपने-अपने उपकरणों की जांच की।

कांगड़ा जिले में स्थित बीर, बिलिंग में आयोजित हो रहे पैराग्लाइडिंग विश्व कप का आधिकारिक आगाज शनिवार को ही होना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण आयोजकों ने पहले दिन की प्रतिस्पर्धा को रद्द करते हुए आधिकारिक तौर पर अभ्यास सत्र की घोषणा की।

अभ्यास सत्र की घोषणा से पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू और बिलिंग पैराग्लाइडिंग संघ के प्रमुख तथा हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के चेयरमेन आर.के श्रीवास्तव के साथ मिलकर बिलिंग में टूर्नामेंट का आगाज किया।

बिलिंग का उपयोग पैराग्लाइडर लांचिंग पैड के लिए करते हैं और लैंडिंग बीर में करते हैं। बीर और बिलिंग के बीच की दूरी 14 किलोमीटर है। बिलिंग में कई लांचिंग पैड हैं। बीर, बिलिंग को विश्व के दूसरे सर्वोत्तम पैराग्लाइडिंग स्थल के रूप में जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493