पैरालम्पिक खेलों को समर्पित गूगल का डूडल

रियो डी जनेरियो, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। सर्च इंजन गूगल ने बुधवार को रियो पैरालम्पिक खेलों को लेकर डूडल बनाया।

ब्राजील के रियो डी जनेरियो में बुधवार से पैरालम्पिक खेलों की शुरुआत हो रही है, जो 18 सितम्बर तक जारी रहेंगे।

गूगल के डूडल में विभिन्न कार्टून तैराकी, व्हीलचेयर रेस, फुटबाल और ब्लेड रनिंग जैसी प्रतिस्पर्धाओं में शिरकत करते नजर आ रहे हैं।

इस बार रियो पैरालम्पिक में 23 स्पर्धाएं होंगी। पैरालम्पिक खेलों के 15वें संस्करण में 161 राष्ट्रों के करीब 4,300 एथलीट हिस्सा लेंगे। बुधवार को इसके उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा।

पैरालम्पिक खेलों की शुरुआत 1948 में द्वितीय विश्व युद्ध के ब्रिटिश सैनिकों की एक छोटी सी मंडली के रूप में हुई थी, जो अब शारीरिक रूप से अक्षम एथलीटों का सबसे बड़ा खेल आयोजन हो गया है।

भारत ने अब तक पैरालम्पिक खेलों में आठ पदक जीते हैं, जिनमें दो स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493