केरल के तैराक की आतंकवाद के खिलाफ मुहिम

अलापुझा, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। केरल के शारीरिक रूप से असक्षम 51 वर्षीय तैराक ई.डी. बाबूराज ने आतंकवाद के खिलाफ एक मुहिम के तहत लगातर 25 किलोमीटर तैरने के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है।

बाबूराज 11 साल की उम्र से ही बाएं हाथ से असक्षम हैं। वह एल.आई.सी के लिए काम कर अपना जीवनयापन कर रहे हैं।

उन्होंने अपनी शारीरिक अक्षमता को कभी तैराकी के लिए अपने प्यार के बीच नहीं आने नहीं दिया।

उन्होंने पिछले साल वेमबानाडा लेक में 10 किलोमीटर तैर कर यूआरएफ एशियन रिकार्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाया था।

बाबूराज ने आईएएनएस से कहा कि उनका नया लक्ष्य इस बात को लेकर जागरूकता फैलाना है कि अतंकवाद मानवता का नाश कर देगा।

उन्होंने कहा, “मैंने सोचा कि मैं चम्पाकुलम से नेहरू बोट रेस की अंतिम सीमा तक 25 किलोमीटर तैर कर अपना योगदान दे सकता हूं।”

अपने अभ्यास के बारे में उन्होंने कहा, “इन दिनों में सुबह छह बजे कुछ देर अभ्यास करता हूं और कुछ घंटे शाम में। डी-डे (14 अक्टूबर) को मैंने सुबह छह बजे पानी में उतरने और दोपहर तक अंतिम सीमा तक पहुंचने की योजना बनाई है।”

बाबूराज के मेंटर बी.पद्माकुमार उनकी फिटनेस पर नजर रखे हुए हैं।

बाबूराज ने पिछले साल रूस के सोचि में हुए अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर एंड ऐम्प्युटी खेल महासंघ (आईडब्ल्यूएस) विश्व खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया था, लेकिन वह वहां जाने के लिए तीन लाख रुपये नहीं जुटा पाए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493