पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी और तैराक टॉप्स स्कीम के लिए चयनित

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मिशन ओलम्पिक सेल ने टोक्यो पैरालम्पिक 2020 के लिए टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत पांच पैरा बैडमिंटन को चुना है।

इसके अलावा 2024 ओलम्पिक के लिए टॉप्स डेवलपमेंटल ग्रुप ने छह तैराकों को भी इस स्कीम में शामिल किया है।

इस स्कीम के तहत चुने गए पांच पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों में मनोज सरकार, प्रमोद भगत, सुकांत कदम, तरुण और सुहास हैं। इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ियों के नामों पर भी चर्चा हुई और यह फैसला लिया गया कि अगले कुछ समय तक इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखा जाएगा।

टॉप्स स्कीम के तहत चुने गए छह तैराकों में श्रीहरि नटराज, अद्वेत पेज, कुशाग्र रावत, आर्यन नेहरा, केनीषा गुप्ता और आर्यन माखीजा शामिल हैं।

साजन प्रकाश और वीरधवल खड़े के प्रदर्शन पर नजर रखते हुए उनके नामों पर आगे विचार किया जा सकता है। इनका नाम अभी वॉचलिस्ट में है और सितम्बर में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के दौरान इनके प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा।

इसके अलावा युवा तैराक मान्ना पटेल, नील रॉय, लिखित एसपी, खुशी दिनेश और लोहित एम. को भी वॉचलिस्ट में रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493